फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा सांसद का रिश्तेदार बनकर रेडिसन ब्लू के मालिक को दी धमकी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। होटल रेडिसन ब्लू के मालिक करन जैन और अन्य स्टाफ को दोपहर 12:30 बजे कुछ लोगों ने अभद्रता के बीच जान से मारने की धमकी दी। करन ने एक आरोपी गौरव अग्रवाल को भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल का रिश्तेदार बताया है। होटल में अभद्रता और धमकी देने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। आरोप है कि सांसद ने उन्हें फोन कर मामले में समझौते का दबाव बनाया। कौशांबी पुलिस ने दो नामजद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सांसद ने आरोपों से इन्कार किया है। उन्होंने राजनैतिक छवि धूमिल करने का प्रयास वाला बताया।
विज्ञापन

करन जैन ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे ऑफिस में काम कर रहे थे तभी स्टाफ के लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे। बताया कि कुछ लोग होटल की महिला और अन्य स्टाफ से बदतमीजी कर रहे हैं। वह रिसेप्शन पर पहुंचे तो आरोपी सभी के ऊपर चिल्ला रहे थे। आरोपियों ने उन्हें देखा और अभद्रता की।
आरोपियों ने शीशा तोड़कर सातवीं मंजिल से नीचे फेंकने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि उन पर हमले का प्रयास किया लेकिन स्टाफ ने आरोपियों को रोक लिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दी। पांच आरोपियों में से दो लोगों की उन्होंने पहचान की।
विज्ञापन

एक आरोपी गौरव अग्रवाल था, जिसे भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल का रिश्तेदार बताया जबकि दूसरा आरोपी दीपक अहलावत था। पुलिस को सूचना देने से पहले आरोपी होटल से चले गए।
मालिक से सांसद बोले- बातचीत कर लो, वरना वह किसी को नहीं रोक पाएंगे
आरोप है कि घटना के बाद होटल मालिक करन जैन के पास राज्यसभा सांसद ने फोन किया। उन्होंने आरोपियों से बातचीत के लिए कहा अन्यथा वो इन लोगों को नहीं रोक पाएंगे और ये किसी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने आरोपियों से खुद और परिवार की जान को खतरा बताया है। कौशांबी थाने में गौरव अग्रवाल, दीपक अहलावत और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया है।
राजनैतिक छवि धूमिल करने का प्रयास :
होटल मालिक की कॉल आने के बाद मैंने बैक कॉल की थी। मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है। मैंने मामले में बातचीत करने के लिए कहा था। समझौते का दबाव बनाने के आरोप गलत हैं। मेरी राजनैतिक छवि धूमिल करने का प्रयास है। कुछ लोग लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए यह काम करा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल अग्रवाल- राज्यसभा सांसद, भाजपा

लेन-देन का मामला सामने आया है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। होटल की सीसीटीवी फुटेज को जांच कर रहे हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- शुभम पटेल- डीसीपी, ट्रांस हिंडन जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें