मसूरी। पॉलीथिन जलाकर प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। भूड़गढ़ी क्षेत्र में अवैध रूप से पॉलीथिन व गुटखे के खाली पाउच जलाकर एल्युमीनियम निकालने व प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी पर जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी सदर अरुण दीक्षित ने कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि फैक्टरी मालिक राजीव पुत्र भूले निवासी ग्राम भूड़गढी थाना मसूरी के खिलाफ 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उपजिलाधिकारी सदर अरुण दीक्षित ने बताया कि फैक्टरी में पॉलीथिन व खाली पाउच जलाकर एल्युमीनियम निकालने का कार्य किए जाने की सूचना मिली थी। इससे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा था इसलिए फैक्टरी सील कर जुर्माना लगाया है।