गाजियाबाद। पॉलिटेक्निक की पहली प्रवेश परीक्षा 13 जून को हाेगी। राजकीय पाॅलिटेक्निक की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। बोर्ड से पंजीकरण कराने वाले छात्रों का डाटा भी तैयार किया जा रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने बताया कि परीक्षा की तारीख की जानकारी छात्रों को भेजी जाएगी। पहली परीक्षा 13 जून और अंतिम परीक्षा 20 जून को होगी।