ऑरेंज जोन में आया प्रदूषण स्तर, एक्यूआई पहुंचा 202
साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर शुक्रवार को ऑरेंज जोन में रहा। शहर का एक्यूआई मानकों से दो गुना अधिक 202 दर्ज किया गया।
शुक्रवार को शहर का एक्यूआई मानकों से दो गुना अधिक 202 दर्ज किया गया जो कि खराब स्थिति में है। आंकड़े देखे जाएं तो लोनी और वसुंधरा में एक्यूआई मानकों से दो गुना अधिक दर्ज किया गया। दोनों जगह पर एक्यूआई 205 दर्ज हुआ। वसुंधरा में पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 205 और 162 रहा। वहीं लोनी में पीएम दस का स्तर 205 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 145 दर्ज किया गया। संजय नगर का एक्यूआई मानकों से डेढ़ गुना अधिक 198 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस का स्तर 198 रहा जबकि पीएम 2.5 का स्तर 175 रहा। इंदिरापुरम का एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन में तकनीकी खराबी के चलते दर्ज नहीं किया गया।