फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के साथ जनसेवा भी करे पुलिसकर्मीः एसएसपी

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉक डाउन के दौरान सड़कों पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों कोएसएसपी ने जरुरमंद लोगों की मदद करने के भी निर्देश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि यातायात पुलिस, सिविल पुलिस, एलआईयू और डायल 112 पुलिस यथासंभव लोगों की मदद करे। आगे भी यह जारी रखने के लिए कहा गया है। जिससे आमजन को किसी भी तरह की समस्या न हो। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान जो बुजुर्ग दंपति या अकेली महिलाएं बच्चों के साथ घरों में हैं। वह बाहर निकलकर सामान नहीं खरीद सकते। उनके लिए पुलिस मदद कर रही है। 112 की पुलिस लोगों की मदद कर सामान मुहैया करा रही है। साथ ही यी सभी लोग ऑनलाइन आर्डर कर सामान मगा सकते हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस राहगीरों को भी यथासंभव मदद,खाने के पैकेट आदि दे रही है। साथ ही कुछ लोगों को आपात स्थिति में गंतव्य तक पहुंचाने का काम भी कर रही है। एसएसपी ने यह भी कहा कि जो लोग, एनजीओ या निजी संस्था मदद करना चाहते हैं। सेनिटाइजर, मास्क, खाने के पैकेट बांटना चाहते हैँ। वह सामने आए और मदद करें। पुलिस पूर्णतः सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें