फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिपाही के बेटे की अंगुलियां कुत्ते ने चबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मां के साथ डेयरी पर जा रहे चार साल के बच्चे की अंगुलियों को कुत्ते ने चबा ली। शोर मचाने पर दौड़े लोगों ने बच्चे ओर महिला को किसी तरह कुत्ते से बचाया। बृहस्पतिवार को संजयनगर अस्पताल में बच्चे का इलाज किया गया। आवारा और पालतू कुत्तों के काटने पर जिले में 31 बच्चों समेत 176 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। 277 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी व तीसरी डोज लगवाई। इन घायलों में 12 बुजुर्ग और 26 महिलाएं भी शामिल हैं। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी का कहना है कि सबसे अधिक घायल विजयनगर, अर्थला व नंदग्राम क्षेत्र से आ रहे हैं।
विज्ञापन

नाहर एंक्लेव निवासी राजेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि चार वर्षीय बेटा मेहुल राज अपनी मां के साथ दूध लेने डेयरी पर जा रहा था। तभी रास्ते में बैठा एक कुत्ता पीछे से आकर बच्चे की दो अंगुलियों को चबा लिया। दोनों अंगुलियों पर गहरे घाव हो गए हैं। अंगुलियां जख्मी होने से वह हाथ से कोई काम नहीं कर पा रहा है। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में मेहुल की पट्टी कराई गई। इसके बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाया। उधर पांच साल की राधिका को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को लगी एआरवी
अस्पताल नए पुराने
जिला एमएमजी अस्पताल 57 54



संयुक्त अस्पताल संजय नगर 26 74



संयुक्त अस्पताल लोनी 16 26

सीएचसी लोनी 14 26

सीएचसी डासना 15 27



सीएचसी मुरादनगर 17 25



सीएचसी मोदीनगर 21 33

सीएचसी भोजपुर 10 12


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें