फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस ने स्कूलों में छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बेझिझक आवाज उठाने के लिए पुलिस ने मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, पुलिस हेल्पलाइन और शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। एसीपी अमरदीप मौर्य ने बताया कि इंद्रापुरी स्थित बीआरएस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डीएलएफ स्थित ग्लोबल नवजीवन सेकेंडरी स्कूल समेत अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। स्कूलों में छात्राओं की शिकायत के लिए पेटिकाएं लगवाई गईं। इस दौरान कक्षा आठ के छात्र आयुष गौड़ को साइंस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। एसीपी लोनी रामकिशन ने लोनी इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें