फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना कागजातों के चल रहे आठ ओयो होटल को पुलिस ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पुलिस ने क्षेत्र में बिना कागजातों के चल रहे आठ ओयो होटलों पर मंगलवार दोपहर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। एसीपी साहिबाबाद ने पूर्व में इन होटलों में चेकिंग की गई थी, तब इनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। वैध प्रपत्रों के बगैर संचालित ओयो होटलों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि सराय एक्ट 1867 के तहत बगैर पंजीकरण चल रहे ओम पैलेस होटल जीटी रोड सर्विस लाइन पीएनबी के पास, ब्लू मून होटल, एम4यू सिनेमा राजेंद्रनगर, देव इन होटल इंडियन ओवरसीज बैंक के ऊपर, ऑर्चिड होटल मदर डेयरी के पास, रॉयल ब्लू होटल मदर डेयरी के पास, सनशाइन होटल बैंक ऑफ बड़ौदा के ऊपर, कंफर्ट इन होटल इंडियन ओवरसीज बैंक के ऊपर, सनशाइन होटल जीटी रोड पर राम कृष्ण विहार कॉलोनी को सील किया गया है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि अभी और ओयाे होटलों की भी जांच की जानी है। अभियान चलाकर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें