फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठगी के शिकार 67 लोगों के 1.65 करोड़ रुपये पुलिस ने कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अलग-अलग तरीकों से ठगी के शिकार हुए 67 लोगों के साइबर सेल ने 1.65 करोड़ रुपये वापस कराए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लोग हैं। साहिबाबाद क्षेत्र निवासी सुशांत पांडेय से साइबर सेल ने 27.17 लाख रुपये वापस कराए हैं। 26 नवंबर 2022 से 30 जून 2023 के बीच टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क देकर, क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराने समेत अन्य तरीकों से ठगी करने के दर्ज हुए केस में पुलिस किसी गैंग को तो पकड़ नहीं पाई है लेकिन पुलिस ने 67 लोगों की रकम को फ्रीज कराकर वापस करा दिए हैं। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि लोगों की मेहनत की कमाई पर सेंध लगाने वाले अपराधियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। अगर ठगी का शिकार हो भी जाते हैं तो तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे ठगी की रकम को फ्रीज कराया जा सकता है। साथ ही साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें