गाजियबाद जिले के लोनी में आबकारी विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां आबकारी विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम विनय उर्फ अजय है। आबकारी विभाग को मौके से 10 पेटी देसी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है।