फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजारी को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। थाना पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मसूरी पुलिस शनिवार रात 8 बजे कुशलिया से मसूरी वाले रास्ते पर बंबे की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान शमशू उर्फ शमशुद्दीन निवासी जेहरा थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें