फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा नेता की बेटी के नाम से बनाई फर्जी इंस्टा आईडी, फिर किया ये काम; साइबर टीम जांच में जुटी

Mon, 20 Jan 2025 02:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भाजपा के एक नेता की पुत्री के फोटो का इस्तेमाल कर अज्ञात शातिर ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। इतना ही नहीं फर्जी अकाउंड के कई आपत्तिजनक पोस्ट भी किए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी भाजपा के एक नेता की पुत्री के फोटो का इस्तेमाल कर अज्ञात शातिर ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है। आरोपी आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट अपडेट करने के अलावा रिश्तेदारों को भी रिक्वेस्ट भेज रहा है। कुछ लोगों से चैट होने पर फर्जी आईडी बनाए जाने की जानकारी हुई है। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम में खुर्जा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह भाजपा युवा मोर्चा में पदाधिकारी हैं। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पुत्री के नाम और फोटो का गलत प्रयोग करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है।

आरोपी व्यक्ति ने उनकी फेसबुक आईडी पर भी बिना उनकी जानकारी के फोटो पोस्ट कर दिए हैं। आरोपी ने गत 10, 11, 12 और 13 जनवरी को भी उनकी फेसबुक आईडी पर फोटो पोस्टकर दिए थे। इंस्टाग्राम पर 12 जनवरी को फोटो पोस्ट किया। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी उस वक्त मिली, जब आरोपी ने उनके रिश्तेदारों को रिक्वेस्ट भेजी।
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने फर्जी आईडी से आई रिक्वेस्ट को स्वीकार कर चैटिंग शुरू की तो आरोपी की करतूत का खुलासा हुआ। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें