फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बीच 150 धार्मिक कार्यक्रमों में तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
आदित्य मेगा सिटी को दीयों से सजाया गया। स्वयं
विज्ञापन
साहिबाबाद। अयोध्या धाम में सोमवार को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के समय से देर शाम तक ट्रांस हिंडन जोन में 150 से अधिक धार्मिक कार्यक्रम हुए। इंदिरापुरम, लिंकरोड , कौशांबी, साहिबाबाद, टीलामोड़, शालीमार गार्डन में सुबह से धार्मिक यात्रा और जगह-जगह भंडारे व सुंदरकांड पाठ हुए। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र और मोहन नगर के अलावा लोनी रोड औद्योगिक क्षेत्र में तमाम धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिसकर्मी तैनात रहे। ड्रोन कैमरों से दिनभर में संवेदनशील इलाकों में पांच से छह बार रिकॉर्डिंग की निगरानी की गई। राममय वातावरण में पूरा माहौल पुलिस की मुस्तैदी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। थानों से 35 टीमें बनाने के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 52 त्वरित सुरक्षा बल भी ट्रांस हिंडन में तैनात रहे। ड्रोन कैमरों के साथ टीम लगातार निगरानी करती रही। स्थानीय खुफिया विभाग भी मुस्तैद किया गया। थाना क्षेत्रों में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के जरिए चेकिंग हुई। बॉर्डर पर देर रात तक सख्त चेकिंग की गई। संवेदनशील इलाकों में सुबह सात बजे से निगरानी शुरू कर दी गई।संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात थे। डीसीपी का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों में लैपर्ड और चीता बाइक से लगातार गश्त होती रही। शरारती तत्वों को सख्त हिदायत दी कि यदि किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें