फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान इनाम व वासिफ निवासी खालापार, कोतवाली, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। दोनों पर गोवंश की हत्या के कई मुकदमे पहले भी दर्ज हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कार, दो तमंचे, गंडासे, छुरे बरामद किए हैं। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मारुति कार आती दिखी। पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश की तो चालक ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद चालक ने कच्चे रास्ते की ओर कार को मोड़ दिया। जल्दबाजी में कार आगे जाकर पेड़ से टकरा गई। कार रुकने पर उसमें सवार दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें