फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गोकश पकड़े, पैर में गोली लगने से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस और स्वॉट टीम ग्रामीण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात करीब दो बजे मुठभेड़ के बाद तीन गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मोदीनगर सीएचसी भेजा गया। गोकश शातिर किस्म के बदमाश हैं। उन पर विभिन्न जनपदों में कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने गोकशों के कब्जे से कार, दो तमंचे और गोकशी का सामान बरामद किया है। पुलिस गोकशोें के साथियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

भोजपुर के गांव मुकीमपुर में बीते रविवार को बड़ी संख्या में गोवंश के अवशेष मिले थे। गोकशी के विरोध में लोग आक्रोशित हो उठे थे। ग्रामीणों और हिंदू जागरण मंच सहित गई संगठनों ने घटना के विरोध में हंगामा कर जाम लगाया था। प्रदर्शनकारियों ने फरीदनगर और अतरौली चौकी प्रभारी पर गोकशों से साठगांठ का आरोप लगा दोनों चौकी प्रभारियों को निलंबित करने की मांग की थी। घटना के बाद अतरौली चौकी प्रभारी योगेश दिसवर को निलंबित कर दिया गया था और उपनिरीक्षक देशदीपक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर गोकशों की तलाश के लिए टीमों को गठन किया था।
एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि भोजपुर पुलिस मंगलवार रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। रात करीब दो बजे एक संदिग्ध कार दिखी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कार को रोक लिया। आरोप है कि कार सवार तीन बदमाश कार छोड़कर भागने लगे। आरोपियों ने पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। थोड़ी दूरी पर स्वॉट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दूसरे बदमाश के पैर में भी गोली लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने छानबीन की तो आरोपी गोकश निकले। पुलिस ने पकड़े गए गोकशों के नाम आसिफ पुत्र इदरीश निवासी उलधन थाना खरखौदा जनपद मेरठ और नूरू पुत्र पृथी निवासी अतरौली व वारिस पुत्र आबिद निवासी नाहली थाना भोजपुर बताया। पैर में गोली लगने से घायल गोकश आसिफ व वारिस को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोकशी के बाद वह मांस को विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे। आसिफ बहुत ही शातिर किस्म का बदमाश है। उस पर कई जनपदों में गोेकशी के अलावा डकैती,लूट और चोरी सहित कई मुकदमें दर्ज हैं। इसके अलावा पकड़े गए अन्य दोनों गोकशों पर भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें