फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस बैकफुट पर आई...आंबेडकर रोड पर ई-रिक्शा से पाबंदी हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आंबेडकर रोड पर ई-रिक्शा चलाने पर लगाई गई पाबंदी का विरोध होने पर पुलिस अफसर बैकफुट पर आ गए। यह पाबंदी बृहस्पतिवार से लागू की जानी थी लेकिन विरोध -प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार को ही पुलिस अफसरों ने फैसला वापस ले लिया। इस फैसले का पहले कांग्रेसियों ने विरोध किया था। इसके बाद भाजपा नेता भी खुलकर विरोध में आ गए थे। माना जा रहा है कि पुलिस के इस फैसले से भाजपा को सदर विधान सभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में वोटों का नुकसान होने की आशंका थी।
विज्ञापन




भाजपा के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एलान कर दिया था कि अगर ई-रिक्शा पर पाबंदी नहीं हटी तो वह सरकारी दफ्तरों में तालाबंदी कर देंगे। भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी पुलिस अफसरों से मिलने के लिए पहुंचे और कहा कि ई-रिक्शा पर पाबंदी न लगाए जाए। इससे न केवल लोगों को परेशानी होगी बल्कि ई-रिक्शा चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा। ई-रिक्शा चालक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।



कांग्रेस और सपा के नेता भी पुलिस के फैसले के खिलाफ थे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन चलाने का एलान कर दिया था। बुधवार को ई-रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारी और व्यापारी डीसीपी नगर के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पाबंदी हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा। डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि विचार विमर्श करने बाद लोगों को परेशानी को देखते हुए जनहित में 12 सितंबर से लगने वाले प्रतिबंध को वापस लिया गया है।
विज्ञापन




हापुड़ रोड और एनएच-9 पर राहत नहीं



हापुड़ रोड और एनएच-9 पर ई-रिक्शा चलाने पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा। पुलिस ने इसमें कोई राहत नहीं दी है। दोनों जगह प्रतिबंध पहले ही लगाया जा चुका है। इस पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का कहना है कि वह इसके विरोध में है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। पुलिस को इन दोनों जगह से भी पाबंदी हटानी होगी।



सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। आंबेडकर रोड पर ई-रिक्शा बंद किए जाने के विरोध में सपाइयों ने 16 सितंबर से ई-रिक्शा चालकों के साथ भूख हड़ताल की चेतावनी दी। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जीतू शर्मा ने कहा कि इस फैसले से एक तरफ यात्रियों को स्टेशन और लालकुंआ की तरफ आवागमन में परेशानी होगी, दूसरी तरफ ई-रिक्शा चालक भूखे मरेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें