फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस ने गोकसी के आरोप में नाबालिग समेत दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। रूपनगर कॉलोनी के एक गोदाम में हो रही गोकसी की घटना में फरार चल रहे नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम रिजवान निवासी कासिम विहार बताया उसे रूपनगर से गिरफ्तार किया गया। बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 29 सितंबर को महबूब, आबिद, दिलशाद, छोटू उर्फ परवेज, शेखर जाट के साथ मिलकर रूपनगर में गोकशी की घटना की थी। आबिद कटी हुए पशुओं को लेकर दिल्ली बेचने के लिए चला गया था। जिसे क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महबूब को पता चला कि पुलिस हमें तलाश कर रही है, तो महबूब ने बागपत कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें