लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बॉर्डर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाए थे कि आरोपी ने बहला फुसलाकर उनकी बेटी को अगवा किया और दुष्कर्म किया। कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक उनकी 17 साल की बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीम ने पीड़िता को बरामद कर बयान दर्ज कराए थे। बयान के आधार पर पुलिस पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की धारा 64 (1) में वृद्धि की थी।