साहिबाबाद। पुलिस ने सोमवार रात जीटी रोड रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ के बाद स्नैचर को गिरफ्तार किया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। साहिबाबाद एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की टीम जीटी रोड रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। तभी दिल्ली की तरफ से एक बाइक पर संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार तेजी से मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। तभी बाइक सवार गिर गया। पुलिस को आता देख बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही किसी पुलिस कर्मी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस की गोली बाइक सवार के पैर में लगी। गोली लगने से घायल हुए बाइक सवार बदमाश फैजान उर्फ अट्ठे निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से साहिबाबाद और कौशांबी से लूटी तीन चैन भी बरामद हुई है।