खोड़ा। थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी और एटीएम बदलकर ठगी करने वाले आरोपी विमल किशोर, सोनू, आजाद और अमित कुमार को खोड़ा कॉलोनी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की दो बाइक, नौ बैंक डेबिट कार्ड और ठगे गए 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। डीसीपी ऋजुल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से बाइक चोरी करते थे। लोगों को लालच देकर उनके डेबिट कार्ड और पिन प्राप्त करके रुपये निकालते समय मशीन के शटर को दबाकर लेनदेन को असफल दिखाते थे, फिर बाद में आकर पैसे निकाल लेते थे। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को आरोपियों ने एक निजी बैंक के एटीएम से चांदनी सिंह और अमित कुमार सिंह के डेबिट कार्ड का उपयोग कर 10-10 हजार रुपये निकाले थे।