फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते चार आरोपियों को देहात पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों के पास से पुलिस ने ३१०० रुपये की नगदी भी की बरामद बुलंदशहर। लाकडाउन के दौरान जनपदभर में जुआ खेले जाने की शिकायत लगातार आ रही हैं। वहीं, अब देहात कोतवाली पुलिस ने भी एक स्थान पर दबिश देकर चार जुआरियों को धर दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने नगदी व अन्य सामान भी  बरामद किया है।  मिली जानकारी के अनुसार भूड़ चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक छैल बिहारी शर्मा मंगलवार शाम को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग क्षेत्र के गांव अलीपुर गिझौरी में एक स्थान पर एकत्र होकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने वहां चारआरोपियों को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त छोटू उर्फ नवनीत पुत्र कुंवरपाल सिंह, लाला उर्फ मनेंद्र पुत्र मलखान सिंह, मोनू उर्फ धर्मेंद्र पुत्र सुखरीव व आदिल पुत्र नवबा निवासीगण गांव अलीपुर गिझौरी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। आरोपियों के पास से पुलिस ने ३१०० रुपये की नगदी व अन्य सामान बरामद किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों का चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें