गाजियाबाद। विजयनगर के बी-ब्लॉक में बृहस्पतिवार रात गली में टेंपो हटाने के लिए बाइक सवार द्वारा हॉर्न बजाने के बाद हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार रात नईम ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ शाहरूख, रिजवान और फैजा पर हमला किया था। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तलवार भी बरामद की थी।
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सुहैल, इस्माइल उर्फ सिराज, राहीम, जाकिर और सैफ अली को गिरफ्तार किया गया है। चारों प्रताप विहार के रहने वाले हैं। मामले में अन्य की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों का अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।