लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लोनी कोतवाली क्षेत्र से वाहन चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि पकड़े गए आरोपी उत्तम उर्फ बाली निवासी प्रशांत विहार रूपनगर है। वह बाइक को बेचने की फिराक में था और कुछ दिन पहले ही चोरी की थी। दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।