फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापारी को बंधक बनाने वाले बदमाश पर पुलिस ने किया 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। बिटकॉइन में निवेश कराने की बात कहकर नोएडा के एक ट्रेडर्स को मुरादनगर में बंधक बनाने वाले आरोपी विक्की पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। मामले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश शेखर चौधरी व मोनू भी नामजद है। नोएडा के टॉवर एएस चेरी काउंटी के फ्लैट नंबर 706 निवासी संदीप कुमार बिटकॉइन व डालर को रुपये में बदलवाने का काम करते है। संदीप कुमार को मुरादनगर में बंधक बनाकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश शेखर चौधरी ,विशाल चौधरी उर्फ मोनू व आशु चौधरी ने मोबाइल से 90 लाख रुपये के बिटकॉइन व डालर अपने खाते से करा लिए थे। इसके अलावा वह संदीप से पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांग रहे थे। पीड़ित ने फरवरी माह में आशु चौधरी ,शेखर चौधरी ,मोनू व विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शेखर चौधरी जेल में बंद है और विशाल चौधरी उर्फ मोनू पर नवीन भारद्वाज व व्यापारी मुकेश गोयल की हत्या का आरोप है। इस मामले में विक्की फरार चल रहा है। डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि विक्की पर पुलिस कमिशनर अजय कुमार मिश्र ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें