फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे लगाए गए औषधीय पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे लगाए गए औषधीय पौधे माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 17 में सफाई एक्सप्रेस ने पुलिस स्टाफ और सफाई मुहिम के साथ मिलकर पौधरोपण किया। लोगों ने सड़क किनारे फूल और औषधीय के पौधे लगाए। सड़क के किनारे लगभग 200 मीटर तक आठ प्रजातियों के पौधे रोपित किए।  इनमें गुलाब, गुड़हल, हारश्रिंगार, मोगरा, टीकोमा, लैला मजनूं, जटरोपा, हमेलिया शामिल हैं. सफाई एक्सप्रेस के मिशन फुलवारी के तहत २० फुट की दूरी पर एक वृक्ष और तीन फुट पर एक फूल का पौधा लगाया गया। टीम ने चौकी इंचार्ज नरपाल सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पौध रोपण किया। सुबह सबसे पहले सफाई एक्सप्रेस के वालंटियर्स और पुलिस टीम के सदस्य जमा हुए और उन्होंने 70 गड्ढे खोदे।  पौधों को जानवरों  से बचाने के  लिए लिए बांस और नारियल की रस्सी की बाड़ बनायी गई। इस मौके पर अनिल शर्मा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गिरीश शर्मा प्रमोद कुमार, रिशांक पांडेय, सुनील जोशी, मनोज नैलवाल, हरीश, आदेश शर्मा, गौरव रावत, ममता पांडेय, रमेश ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें