फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज पश्चिम यूपी को साधेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम यूपी को साधने आ रहे हैं। पहले दोपहर को सहारनपुर में रैली करेंगे। इसके बाद शाम को गाजियाबाद में रोड शो होगा। दोनों के बीच में मेरठ है, जहां चुनावी शंखनाद पहले ही कर चुके हैं। मेरठ मंडल में पांच लोकसभा सीटें हैं मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर। सहारनपुर मंडल में तीन हैं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कैराना। इनमें 2019 में भाजपा ने मेरठ मंडल की सभी सीटें जीती थीं जबकि सहारनपुर मंडल में एक सहारनपुर हार गई थी। 2014 में भाजपा ने दोनों मंडलों में क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन




2019 में सपा, बसपा और रालोद का महागठबंधन था। इस बार कहानी कुछ अलग है। सपा और बसपा अलग-अलग मैदान में हैं जबकि रालोद भाजपा के साथ है। ऐसे में भाजपा 2014 की कहानी दोहराए जाने की उम्मीद कर रही है। इन सभी सीटों पर पहले और दूसरे चरण में ही चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा नेता जानते हैं कि यहां से जो बात निकलेगी, वह दूर तलक जाएगी। इसलिए, कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।



रोड शो के खास मायने



गाजियाबाद में रोड शो के खास मायने हैं। यहां राजनगर एक्सटेंशन और क्राॅसिंग रिपब्लिक में पश्चिम यूपी के लगभग सभी जिलों के लोग रहते हैं। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में देश के दस से ज्यादा राज्यों के दस लाख से ज्यादा लोग रहते हैं।
विज्ञापन




पहले भी कर चुके रैली



चुनाव आचार संहिता लगने से पहले पीएम मोदी रैपिड रेल के उद्घाटन के मौके पर 20 अक्तूबर को गाजियाबाद में रैली कर चुके हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन के बाद 25 जनवरी को बुलंदशहर में रैली कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें