फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में 30 हजार वर्ग मीटर में काटे जाएंगे भूखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम विस्तार योजना के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 30 हजार वर्ग मीटर जमीन पर आवासीय और व्यावसायिक भूखंड काटने की योजना बना रहा है। कनावनी में जमीन चिन्हित कर ली गई है। इस योजना का प्रस्ताव अगले महीने होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत 200 वर्गमीटर के आवासीय भूखंड काटे जाएंगे। आवंटी प्रत्येक भूखंड पर तीन मंजिल का निर्माण कर सकेंगे। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि इस क्षेत्र में 95 फीसदी आवासीय और पांच फीसदी काॅमर्शियल प्लॉट काटे जाएंगे। इसके अलावा जीडीए की करीब दो हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। यहां भी आने वाले समय में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को विकसित किया जाएगा।
जीडीए के सहायक अभियंता पियूष सिंह ने बताया कि जीडीए की जिन जमीनों पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा था उसे हटा दिया गया है। 3000 वर्ग मीटर जमीन में 80 से अधिक आवासीय भूखंड और 10 से अधिक कॉमर्शियल प्लॉट होंगे। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


140 मीटर जमीन पर बनेगा वर्टिकल गार्डन
भूखंडों के किनारे-किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। करीब 140 मीटर लंबे क्षेत्र में 25 मीटर की चौड़ाई में वर्टिकल गार्डन विकसित करने की योजना है। वर्टिकल गार्डन में 30 फुट ऊंचाई तक जाने वाले पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की वजह से भूखंडों से श्मशान नहीं दिखेगा। योजना में आवंटियों की सुविधा के लिए 45 मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी। कॉलोनी में चारों ओर गेट और पार्क भी विकसित करने की योजना है।

पांच अवैध बरातघर हटाए
सहायक अभियंता पियूष सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम विस्तार की जमीन पर पांच-छह बरातघर अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। गत दिनों बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ढहा दिया गया है।
कोट
इंदिरापुरम विस्तार योजना पर काम किया जा रहा है। कनावनी में आवासीय भूखंड काटने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा। - अतुल वत्स, जीडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें