फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वुशू चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सहारनपुर में आयोजित हुई 23वीं सीनियर स्टेट वुशू चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने सात पदक जीतकर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त से एक सितंबर तक किया गया। जिसमें दक्ष फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

कोच परवीन कुमार ने बताया कि 48 किग्रा. भार वर्ग में संतोष कुमार मिश्रा ने स्वर्ण पदक, ताउलो इवेंट में रौनक ने स्वर्ण पदक, प्रियांशु ने रजत पदक और 56 किग्रा. भार वर्ग में सुनील वर्मा ने रजत पदक जीता। वहीं 52 किग्रा. भार वर्ग में यशिका, 52 किग्रा. भार वर्ग में विनोद कुमार और 60 किग्रा. भार वर्ग में वर्षाली ने कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें