गाजियाबाद। 11वीं ऑल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (स्पोर्ट सन ट्रॉफी-2026) में टीएनएम क्रिकेट अकादमी ने पायनियर क्रिकेट क्लब के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएनएम क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट पर 325 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीएनएम की ओर से आराध्या यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाए। कार्तिक यादव ने 79 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्लोक शर्मा ने 46 रन और सामंत झा ने 38 रन का योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पायनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने 39.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पायनियर के अनंत बिष्ट ने 106 गेंदों पर नाबाद 111 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनको स्पोर्ट सन प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।