फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में निरीक्षण के दौरान नहीं चली फोटोथेरेपी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एमएनसीयू में रखी फोटोथेरेपी मशीन चालू नहीं हो सकी। इसके अलावा लेबर रूम में सामान अस्त व्यस्त और गंदगी मिली। मंडल स्तरीय टीम ने अस्पताल में व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। संयुक्त निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह से 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के मामले में मेडिकल कराने में हुई देरी के बारे में पूछने पर कहा कि अस्पताल के सीएमएस से इस संबंध मेें जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित का समय पर मेडिकल कराने का निर्देश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को मेरठ मंडल की चार सदस्यीय टीम ने संयुक्त अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना के अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर गुलधर समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों और एएनएम के साथ समीक्षा बैठक की।

मेरठ मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह व डॉ. डीके शर्मा के अलावा मंडल शहरी कंसलटेंट प्रदीप कुमार और परिवार नियोजन के अधिकारी अखिलेश कुमार पहले संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। लेबर रूम में गंदगी और सामान इधर-उधर रखे होने पर व्यवस्था सुधार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कम प्रसव होने पर नाराजगी जताई। अप्रैल से अब तक सिर्फ 123 प्रसव अस्पताल में हुआ है, इनमें 52 सिजेरियन प्रसव है। इस पर अस्पताल सीएमएस ने एक ही स्त्री रोग विशेषज्ञ होने की बात कही। टीम ने कहा कि शासन से डॉक्टर की मांग करें। इसके बाद पीकू वार्ड व एमएनसीयू का निरीक्षण किया। एमएनसीयू वार्ड में भर्ती महिला मरीज से संयुक्त निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह ने इलाज के बारे में जानकारी ली। वहीं, एमएनसीयू में रखी फोटोथेरेपी मशीन को चालू करने के निर्देश दिए, लेकिन मौजूद स्टाफ काफी देर तक मशीन चालू ही नहीं कर सकें। काफी देर बाद मशीन शुरू हो सकी। इसके बाद महिला वार्ड में भी मरीजों से उपचार से लेकर उन्हें मिलने वाले खाने की जानकारी ली। दवाई स्टोर रूम में रखरखाव सही पाया गया। संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सीय व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण किया गया है। जहां भी कमी मिलेगी उस संबंध में संबंधित को सुधार के निर्देश दिए गए हैं। स्टाफ को समय से आने व ड्रेस कोड का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। निरीक्षण की एक रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें