फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते युवकों के फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर अगौता क्षेत्र के कुछ युवकों के तमंचा लहराते हुए फोटो वायरल हुए हैं। पूरे मामले में अगौता पुलिस की भूमिका संदेह के दायरे में हैं। रालोद की राष्ट्रीय सचिव अंजू मुस्कान के ट्विटर एकाउंट से दो युवकों के फोटो ट्विट किए गए हैं। फोटो में दोनों युवक हाथों में तमंचा लेकर लहराते हुए दिख रहे हैं। रालोद नेता का कहना है कि अगौता पुलिस की नजर में उक्त दोनों युवक बेहद शरीफ हैं और युवक पक्ष से उनके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। मामले में डीजीपी से कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, अगौता पुलिस की ओर से कहा गया है कि 4 मई को गांव ढकौली में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक-एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। हालांकि, थाना पुलिस की ओर से तमंचे से संबंधित फोटो वायरल होने पर की जाने वाली कार्रवाई को लेकर चुप्पी साध ली गई है। इस संबंध में बुलंदशहर पुलिस की ओर से ट्विट किया गया है कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें