फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: शादी से इंकार करने पर सोशल मीडिया पर डाली फोटो, तेजाब फेंकने की भी दी थी धमकी, केस दर्ज

Mon, 26 Sep 2022 08:10 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। आते जाते आरोपी और उसके दोस्तों ने उसके मोबाइल फोन से फोटो खींच लिए। शादी करने का दबाव बनाया गया और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए ब्लैकमेल किया गया।
विज्ञापन
आपत्तिजनक तस्वीरें कीं वायरल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती को युवक और उसके दोस्तों पर प्रताडि़त करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती का आरोप है कि शादी से इंकार करने पर आरोपी ने उसके फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की भी धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। आते जाते आरोपी और उसके दोस्तों ने उसके मोबाइल फोन से फोटो खींच लिए। शादी करने का दबाव बनाया गया और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए ब्लैकमेल किया गया। इंकार करने पर कुछ दिन पहले उसके फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

मामले की जानकारी पर युवती के भाई ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की। इससे गुस्साए आरोपी ने युवती के भाई के साथ गाली गलौज करते हुए युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देते हुए उसे दो लाख रुपये देने और पीड़िता को उसके पास छोड़ने का दबाव बनाया। परेशान होकर उसने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में हेमंत चौधरी, बिट्टू उर्फ अजय और हेमंत के दो भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें