फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से निकाले 2.33 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 2.33 लाख रुपये निकाल लिए। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कविनगर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरम में गौर होम्स सोसायटी निवासी अजय कुमार सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। बीती 31 मार्च को ठगाें ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड में पंजीकृत नंबर के माध्यम से 2.33 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की सूचना 1930 पर दी गई। साथ ही बैंक पोर्टल को भी सूचित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें