फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वियतनाम से लौटा व्यक्ति कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वियतनाम से लौटे गोविंदपुरम निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है। इसके अलावा चंडीगढ़ में शादी-समारोह में शामिल होकर वापस आए वैशाली निवासी पिता-पुत्र की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों मरीज होमआइसोलेशन में हैं। इस समय जिले में पांच सक्रिय मरीज हैं। सोमवार को जिले में 78 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिनमें से 75 की रिपोर्ट निगेटिव है। जिला सर्विलांस अधिकारी (डीएसओ) डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि गोविंदपुरम निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति 28 जनवरी को वियतनाम से लौटकर आया था। वापस आने के बाद सर्दी, जुकाम और बदन दर्द की परेशानी होने पर निजी लैब से कोरोना जांच कराई थी। इसके अलावा वैशाली निवासी पिता-पुत्र कुछ दिन पहले चंडीगढ़ एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के बाद दोनों को खांसी और जुकाम की शिकायत थी। दवा लेने के बाद भी जब खांसी, जुकाम में आराम नहीं मिला तो उन्होंने निजी लैब से कोरोना की जांच कराई। डीएसओ ने बताया कि तीनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम से उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें