फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: लोहे की नाल से दोस्त के पीछे किया धमाका, फटी टांग की नस; इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

Mon, 13 Nov 2023 03:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी

सार

दिवाली की रात करीब  साढ़े 10 बजे लोहे की नाल से गंदक और पोटाश से पड़ोसी प्रदीप ने दोस्त अफजाल के पीछे से धमाका कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया। 
विज्ञापन
पटाखे वाली नाल से दोस्त पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिंकरोड थाना क्षेत्र के झंडापुर में दिवाली की रात करीब  साढ़े 10 बजे लोहे की नाल से गंदक और पोटाश से पड़ोसी प्रदीप ने दोस्त अफजाल के पीछे से धमाका कर दिया। इस शख्स की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। जिससे अफजाल की जांघ की नस फट गई और खून ज्यादा बह गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया। 
विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर शव कब्जे में मिलकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर पुलिस से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। वीडियो में प्रदीप दोस्त अफजल की जांघ में लोहे की नली से धमाका करता नजर आ रहा है। घटना के बाद प्रदीप फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ घटना में अफजल की भाभी मेहरून निशा ने प्रदीप के खिलाफ लिंकरोड थाने में नामजद मुकदमा कराया है। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि परिजन से मिली लिखित तहरीर पर प्रदीप को मुकदमे में नामजद किया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें