फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्तों सहित जरूरी सामान की फैक्ट्री चलाने की अनुमति, उद्यमियों की मिलीजुली राय

विज्ञापन
लॉक डाउन में गाजियाबाद से पलायन करते श्रमिकों की फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना के चलते लॉकडाउन में जरूरी सामान की फैक्ट्रियों के उद्यमियों को राहत देने का शासन ने निर्णय लिया है। शासन ने केवल ऐसी औद्योगिक इकाईयों को संचालित करने की मंजूरी दी है, जहां मजदूरों को रखने की व्यवस्था है। शासन के आदेश पर महानगर के उद्यमियों ने अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की हैl अधिकांश उद्यमियों ने कोरोना से बचाव के लिए इंडस्ट्रीज में सोशल डिस्पेंसिंग व सैनिटाइजर सहित श्रमिकों को जागरूक करने के साथ आदि व्यवस्था करने की बात कही हैl दूसरी ओर कुछ उद्यमी लोक डाउन के बाद इंडस्ट्री खोलने की बात कर रहे हैंl प्रदेश सरकार के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के चेयरमैन हरिओम चौहान ने कहा कि महानगर में आवश्यक वस्तुओं की तकरी वन 90 फ़ीसदी इंडस्ट्रीज वर्तमान में चालू हैl इंडस्ट्रीज में कोरोना से बचाव के लिए श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरूक किया जा रहा हैl इसके अलावा इंडस्ट्रीज संचालकों ने श्रमिकों के लिए सैनिटाइजर मास्क सहित सभी जरूरी बंदोबस्त किए हैंl दूसरी ओर इंडस्ट्रीज में ही श्रमिकों के रहने और खाने की व्यवस्था उद्यमियों की ओर से की जा रही हैl जरूरी वस्तुओं की इंडस्ट्रीज चालू रहने से उत्पादों की कमी का लॉकडाउन में सामना नहीं करना पड़ेगाl दूसरी ओर कुछ उद्यमियों ने लॉकडाउन में उद्योग को शुरू न कम कर पाने की संभावना व्यक्त कीl उद्यमियों का कहना है कि अगर फैक्ट्रियां खोली जाती हैं तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन संभव नहीं हो सकेगा। दूसरी ओर लॉकडाउन में तैयार होने वाले माल को बिकने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में पहले से परेशान उद्यमियों को और घाटा उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें