फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। खोड़ा में अवैध डंपिंग ग्राउंड बनने से नाराज इंदिरापुरम की कई सोसायटियों के लोगों ने रविवार को एनएच-9 की सर्विस रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने बैनर-पोस्टर के साथ जीडीए और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब सवा दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान लोगों ने एनआईबी चौकी के पास भी जाम लगाया। वहां नोएडा पुलिस के साथ काफी नोकझोक हुई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनोज ठाकुर ने बताया कि खोड़ा थाने के पीछे खाली जमीन पर अवैध डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। उसकी गंदगी और बदबू से इंदिरापुरम के लोग परेशान हैं। बारिश के दौरान लाेगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। गंदगी साफ कराने के लिए रविवार को न्यायखंड और अभयखंड की गौर ग्रीन विस्टा, सुपरटेक आइकॉन, वी3एस, पत्रकार विहार, जनता फ्लैट्स, आम्रपाली विलेज सोसायटी के 150 से ज्यादा लोग सड़क पर उतर गए। लोगों ने एनएच-9 की सर्विस रोड तक पैदल मार्च किया। नाराज लोगों ने सर्विस रोड के बीच खड़े होकर वाहनों को रोक दिया। लंबा जाम लगने के दौरान चालकों की प्रदर्शनकारियों से नोकझोक हुई। इस बीच लोग अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़ गए लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा तो प्रदर्शनकारी साईं मंदिर अंडरपास से होते हुए नोएडा थाना क्षेत्र की एनआईबी चौकी के सामने पहुंच गए।
वहां लोगों ने सर्विस रोड पर बैठकर सड़क जाम कर दिया। करीब 10 मिनट तक सड़क जाम रही। मजबूरी में लोगों को नोएडा सेक्टर-62 आईएमस कॉलेज की तरफ से घूमकर एनएच-9 और अंडरपास से इंंदिरापुरम की तरफ जाना पड़ा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। नोएडा सेक्टर-58 थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग अड़े रहे। करीब 15 मिनट उन्होंने प्रदर्शनकारियों समराकर वापस भेजा। प्रदर्शनकारी इरफान, साहिल खान, अंशुमन बोस, प्रयत्न प्रकाश, राकेश पांडेय ने अधिकारियों का घेराव और कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही।
विज्ञापन

बयान
दो से तीन माह के अंदर कूड़े को साफ करा दिया जाएगा। खोड़ा के कूड़े को निस्तारण केंद्र में पहुंचाया जाएगा। - दिव्यकांत अग्रवाल, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक, नगर पालिका खोड़ा
-

वसुंधरा में भी लोगों ने किया प्रदर्शन
वसुंधरा सेक्टर-चार के खाली मैदान में कूड़ा डालने के विरोध में कई सोसायटी के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सौ से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर पार्षद शिल्पी चौधरी को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारी भूपेंद्रनाथ ने बताया कि कई जगहों से कूड़ा लाकर यहां खाली मैदान में फेंक दिया जाता है। गंदगी और बदबू से लोगाें का आसपास फ्लैट में रहना मुश्किल हो गया है। इस दौरान देवांश, संतोष कुमार सिंह, हिमांशु, गीता राणा, श्रवण त्यागी, विनीत चौधरी, संजय कुमार, सुरभि गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें