फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वसुंधरा चौकी के पीछे कूड़े के ढेर से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के दावे साबित होते जा रहे हैं। वसुंधरा चौकी के पीछे नहर वाले रास्ते पर चार दिनों से कूड़े के ढेर और मलबा पड़ा है। सड़क किनारे फैली गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है, जिससे यहां गंदगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासी भूपिंदर सिंह रावत ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वसुंधरा चौकी के पीछे नहर वाले रास्ते पर तीन-चार दिनों से कूड़े के ढेर पड़े हैं। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे प्लास्टिक, घरेलू कचरा और निर्माण सामग्री का मलबा फैला दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा हो रही है। वहीं, सफाई इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें