साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र स्थित ऑक्सी होम सोसायटी के पास कबाड़ के ढेर में बुधवार रात आग लगने से लपटें और धुएं के गुबार से आसपास के लोगों परेशान हो गए। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। स्थानीय निवासियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि ऑक्सी होम सोसायटी के सामने लोग घरों से निकला कबाड़ डालते हैं।उसमें थर्मोकोल, प्लास्टिक और पॉलिथीन थी। रात करीब दो बजे आग लगी और विकराल रूप धारण कर लिया। आग को समय रहते बुझा लिया गया था।