गाजियाबाद। हरसांव स्थित पंचशील प्राइम रोज सोसायटी में रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मतदान की ताकत दिखानी होगी। अधिकांश सरकारी योजनाएं इसलिए सफल नहीं होती कि इन योजनाओं का आम नागरिकों को पता नहीं चलता। आरडब्ल्यूए की ओर से व्यापारी, उद्योगपति , कर्मचारी और सैनिकों के साथ ही आम नागरिकों से चुनाव में वोटिंग की अपील की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि सी-विजिल एप से आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी सांझा कर सकते है। सोसायटी के लोग अपनी कार के पीछे मतदान को प्रोत्साहित करने वाले बैनर लगवाएं, लिफ्ट और सोसायटी के गेट पर मतदान के महत्व और आवश्यकता के लिए बैनर लगवाए जाने की जरूरत है। इस दौरान एओए अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव अनुराधा शर्मा, विजय रोहिल्ला, अनुराग अत्री, अखिलेश अग्रवाल, अमित शर्मा, अजय कुमार, गोपाल गुप्ता मौजूद रहे।