खोड़ा। राजीव विहार में ट्रांसफार्मर के धमाके में घायल हुए लोगों को सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा उनके इलाज की व्यवस्था भी निशुल्क कराई जाएगी। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने शनिवार को यह निर्देश दिए। वह धमाके में घायल कमलेश कुमार चौधरी से मिलने खोड़ा के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान एसडीओ सदर, पुलिस विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। सुनील शर्मा ने वहां मौजूद अधिकारी को निर्देशित किया कि पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि दी जाने की व्यवस्था कराई जाए। हादसे में घायल पांच पीड़ितों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।