फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मोटा होने का डर , अपना रहे यह टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लॉक डाउन की शुरुआत में लोगों ने रोजाना नए-नए डिश बनाकर और पकवान खाकर दिन बिताए लेकिन अब एक हफ्ते के अंदर ही लोगों को मटापे का डर सताने लगा है। इस दौरान अब लोग डाइटिशियन से हेल्दी और कम कैलोरी वाले डाइट प्लान के बारे में पूछ रहे हैं। इसके साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने वाले कौन-कौन से भोजन है जिससे मोटापा ना बढ़े। डायइटिशन मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि लोग व्हाट्सएप पर ही डाइट प्लान पूछ रहे हैं। उनको मैं दिन की शुरुआत योग और कुछ पौष्टिक नट्स से करने के सुझाव दिए हैं। इसके अलावा जब अभी लगातार घर पर रहना है तो अपना अपने खाने का टाइम टेबल भी बना सकते हैं। डि़नर भी सात बजे तक कर लें और हल्का डिनर लें तो काफी अच्छा रहेगा। सोते समय एक कप हल्दी वाला दूध पिएं यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार लाएगा। एक दिन में औसतन एक व्यक्ति को १२००-१५०० कौलोरी की जरूरत होती है। सुबह की शुरूआत नींबू पानी से करें आप अपने सुबह की शुरूआत नींबू पानी से करें। इसके बाद हल्की चीनी या बिना चीनी की चाय के साथ मारी गोल्ड बिस्किट या रस्क बिस्किट लें। नाश्ते में पोहा, उपमा ,नमकीन दलिया जिसमें ढेर सारी सब्जी डली हो ले सकते हैं। 12 बजे के करीब एक संतरा या सेब या फलों का जूस ले सकते हैं। दोपहर में एक प्लेट सलाद,एक कटोरी हरी सब्जी ब्राउन राइस का मल्टीग्रेन आटे की की रोटी आदि ले सकते हैं। चाहें तो दही भी लें यह आपको प्रोबायोटिक्स का स्रोत है जो आंतों के लिए अच्छा होता है। शाम को फ्रूट सलाद या मुरमुरे के साथ ग्रीन टी रात का खाना काफी हल्का और सात बजे तक खा लें तो मोटापा नहीं बढ़ेगा। डाइटिशियन नमिता गौर ने बताया कि खजूर और अखरोट आदि का भी सेवन करें जो ब्लडप्रेशर को भी संतुलित करने में मदद करता है। अखरोट मेंओमेगा -३ फैटी एसिड है जो काफी फायदेमंद होता है। सबसे अहम है विटामिन सी वाले फल और भोजन का सेवन करें ज्यादा गरिष्ठ भोजन ना करें। हाथों की सफाई रखें औैर दूरी भी बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें