lal kua per DM aur SSP ne sambhala mircha
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। यूपी गेट और कौशांबी बस अड्डे के बाद रविवार को लालकुआं पर घर जाने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से लालकुआं पर घर जाने वालों के लिए विभिन्न रूटों पर 250 से ज्यादा रोडवेज बसें लगाई गई। लोगों की परेशानी को देखते हुए हरियाणा रोडवेज की लगाई गई 150 से अधिक बसों ने लोगों को बड़ी राहत दी। लालकुआं पर कंट्रोल रूम स्थापित कर आईजी, डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाआें का जिम्मा संभाला। भारी पुलिस बस की मौजूदगी में लोगों को बसों मे बैठाया गया। लखनऊ, बंदायू, मैनपुरी, एटा, आगरा, हाथरस, कानपुर, गोरखपुर, इटावा, फिरोजाबाद सहित विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों की संख्या अधिक रही। दूसरी ओर लालकुआं पर ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर सहित विभिन्न स्थानों के लिए बसें लगी दिखाई दी। कौशांबी से घर जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को रोडवेज की ही मदद से पहले लालकुआं लाया गया। फिर उनके रूट वाली बसों में बैठाकर उन्हे घर के लिए रवाना कर दिया गया। लोगों का एनएच-9 के साथ जीटी रोड और दिल्ली-मेरठ हाईवे से लालकुआं पर आने का सिलसिला जारी रहा। जिन आम लोगों को लालकुआं पर बसों की व्यवस्था की जानकारी मिली, वह भी आने घर की ओर निकल दिए। कई किलो मीटर पैदल चलकर पहुंचे मजदूरों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर परेशानी साफ दिखाई दी। रोडवेज की बसों में चढ़ने के लिए लालकुआं पर मारामारी होती दिखाई दी। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और छोटे बच्चों को उठानी पड़ी। परिवहन विभाग की बसों के अलावा बड़ी संख्या में निजी बसों को लगाया गया है। ऐसे में बसों की बड़ी संख्या होने के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली। इसके बावजूद लालकुआं पर जीटी रोड से आने वाले लोगों का सिलसिला जारी रहा। लेकिन लालकुआं पर डीएम, एसएसपी तो डटे रहे, दूसरी ओर नगर निगम की ओर से लोगों के पीने के पानी के इंतजाम के लिए टैंक लगाए गए। लेकिन लालकुआं पर कई जगह गंदगी का आलम दिखाई दिया। आटीओ के कई अधिकारी बसो की व्यवस्था करने में जुटे दिखाई दिए। --- आईजी, डीएम व एसएसपी व्यवस्थाओं में जुटे रहे कौशांबी के बाद लालकुआं पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए बसों के किए गए बंदोबस्त में व्यवस्थाओं का जिम्मा आईजी मेरठ प्रवीण कुमार, डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने संभाला। एसएसपी लाउड स्पीकर से बसों को लाइन में लगाने और पुलिस कर्मियों को लोगों को सही से बसाें में बैठाने के इंतजाम करने के निर्देश देते हुए नजर आए। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, बरेली, आगरा सहित विभिन्न रूटों पर लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए यूपी के साथ हरियाणा रोडवेज की बसों को लगाया गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लालकुआं पर लोगों को कोई परेशानी न हो और लोग अपने रूट की बसों में बैठ सकें, इसके लिए पुलिस कर्मियों को व्यवस्थाओं में लगाया गया है। --- लालकुआं पर जुटे संगठनों ने खाने-पीने के लिए बंदोबस्त लालकुआं पर जुट रही लोगों की परेशानी को कम करने में कई स्वयंसेवी संगठनों ने सकारात्मक रोल निभाया। हिंदू रक्षा दल, इस्कॉन गाजियाबाद सहित विभिन्न संगठनों और आम लोग लोगों को खाना खिलाने, फल बांटने और पानी का वितरण करते दिखाई दिए। कई दिनों से भूखे ही पैदल सफर कर रहे लोगों को कई दिनों बाद खाना नसीम हुआ, तो उनकी जान में जान आई। देवदूत बनकर उतरे ऐसे लोगों ने एकता और भाईचारे की सच्ची मिसाल पेशन की। --- सोशल डिस्टेसिंग हवा में, जांच के नहीं थे कोई इंतजाम लालकुआं पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों के तो बंदोबस्त किए गए, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का अभियान फेल होता नजर आया। लालकुआं पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की जांच के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किए गए थे। और नहीं ही बसों व लालकुआं पर सेनिटाइजेशन की कोई व्यवस्था की गई। ---