मोदीनगर। निवाड़ी मार्ग स्थित पुलिस चौकी के सामने सड़क पार कर रहे राहगीर को बेकाबू बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। नगर की देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी शोभन सिंह बुधवार सुबह निवाड़ी मार्ग स्थित पुलिस चौकी के सामने सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान राज चौपले की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मारी और आरोपी भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।