फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पैट्रिक और अगुस्का ने बताई फुटबॉल की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आईएमटी कॉलेज की ओर से गाजियाबाद फॉर फुटबॉल मिशन के तहत शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फ्रीस्टाइल फुटबॉल खिलाड़ी पैट्रिक और अगुस्का ने बच्चों को फुटबॉल की बारीकियां बताई। उन्होंने फुटबॉल की कई सारी ट्रिक करके दिखाई जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद फुटबॉल अकादमी, गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन और आईएमटी की ओर से लोगों के बीच फुटबॉल की लोकप्रियता को बढ़ाने और फुटबॉल से जोड़ने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शहर में तीन जगह गांव खुर्रमपुर, आईएमटी कॉलेज और इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर में कार्यक्रम हुआ। खुर्रमपुर के ग्राम प्रधान विनोद ने कहा कि यह एक अनूठी पहल है। पहली बार गांव में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आए और बच्चों को फुटबॉल के बारे में बताया। आईएमटी स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर के हेड डॉ. कनिष्क पांडेय ने बताया कि पैट्रिक और अगुस्का को गाजियाबाद फॉर फुटबॉल मिशन के लिए आईएमटी फुटबॉल का ब्रांड एम्बेसडर बनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हेमंत पवार के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें