फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर दर्ज हुआ आत्महत्या को मजबूर करने का केस, गिरफ्तार

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गाजियाबाद। थाना विजय नगर क्षेत्र में विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा मृतका के पिता ने दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ की रहने वाली 32 वर्षीय दीपिका की शादी 4 मई 2013 में डी-ब्लॉक सेक्टर-9 विजयनगर निवासी मोहित उर्फ पिंटू के साथ हुई थी। मोहित दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में लैब विभाग में कार्यरत है। उनकी 5 साल की एक बेटी भी है। यहां मोहित पत्नी और बेटी के साथ ही रहता था। गुरुवार की सुबह दीपिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विजयनगर कोतवाल नागेंद्र चौबे ने बताया कि आत्महत्या के इस मामले में मृतका के पिता सत्यवीर सिंह निवासी गोकुल विहार मेरठ ने मोहित के खिलाफ दीपिका को आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि मोहित शराब के नशे में आए दिन दीपिका के साथ मारपीट करता था। मोहित को कई बार समझाया गया, लेकिन वह बाज नहीं आया और उसकी मारपीट दीOपिका के साथ जारी रही।जिसके चलते दीपिका ने विवश होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें