फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पैथालॉजिस्ट सहित  कोरोना के तीन नए मरीज

विज्ञापन
मरीज लाने से पहले सैनिटाइजेसन करता कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
एक पैथालॉजिस्ट सहित  कोरोना के तीन नए मरीज - एक मेरठ व दो ईएसआई राजेंद्र नगर में भर्ती  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद।  एक पैथॉलाजिस्ट सहित कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज मिले हैं। एक मरीज मेरठ का रहने वाला है, उसे मेरठ में भी भर्ती किया गया है। वह गाजियाबाद में रेेलवे अस्पताल में फार्मासिस्ट कांटैक्टर है, जबकि रहने वाला मेरठ का है। दूसरा मरीज कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में पैैथालाजिस्ट हैं, वह वसुंधरा सेक्टर एक के नीलकंठ सोसायटी में रहते हैं। तीसरा मरीज मोहनगर स्थित गुल मोहर ग्रींस सोसायटी में रहने वाले पीएनबी बैंक के कर्मचारी हैं। वह लोनी में कार्यरत हैं। दोनों को ईएसआई राजेंद्र नगर में भर्ती किया गया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि मेरठ वाले मरीज के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि इसके संपर्क में कितने लोग आए हैं, जबकि मरीज मेरठ में भर्ती है।  19 लोग किए गए क्वारेंटीन  सीएमओ ने बताया कि बैंक कर्मचारी के संपर्क में आए लोनी ब्रांच के 15 कर्मचारी और घर के चार लोग, पैथॉलाजिस्ट के संपर्क में आने वाले घर के चार सदस्यों को संतोष अस्पताल में क्वारेंटीन किया गया है।  - डिस्चार्ज जमाती एसआरएम किए गए शिफ्ट  ईएसआई राजेंद्र नगर और मुरादनगर से डिस्चार्ज किए गए जमातियों को एसआरएम इंस्टीट्यूट मोदीनगर में बनाए गए आश्रय स्थल में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता का कहना है कि यह सभी रांची के रहने वाले हैं, इन्हें छोड़ने पर घर जा नहीं सकते हैं और मस्जिद में 14 दिन का क्वारेंटीन पूरा नहीं हो सकता है। ऐसे में इन्हें सुरक्षित रखने के लिए एसआरएम में शिफ्ट किया गया है। सोमवार को डिस्चार्ज किए अन्य जमातियों को भी आईएमएस से एसआरएम में शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें