मोदीनगर। कस्बा पतला से नोेएडा जा रही रोडवेज बस में बिना टिकट यात्री ने परिचालक की पिटाई कर दी। आरोपी शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बस से उतरकर भाग गया। गांव भवी जनपद मेरठ निवासी श्रीदत्त शर्मा नोएडा डिपो में परिचालक हैं। उन्होंने बताया कि वह सवारी लेकर पतला से नोएडा जा रहे थे। मोदी बाग के पास यात्रियाें को चेक किया तो एक यात्री बिना टिकट सफर करते मिला। यात्री से टिकट के लिए कहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी। श्रीदत्त ने बताया कि आरोपी की पहचान सीटू निवासी निवाड़ी के रूप में हुई। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सीटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।