फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चलती ट्रेन से उतरते समय घायल यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात चलती ट्रेन से उतरने के दौरान घायल हुए 50 वर्षीय राम अवतार की मौत हो गई। वह बदायूं के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, राम अवतार रात करीब आठ बजे हादसे का शिकार हो गए थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। आरपीएफ के जवान उन्हें उपचार के लिए जिला एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने का निर्णय लिया गया, लेकिन जीटीबी अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें