फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ओवरलोड ई-रिक्शा ढाबे में घुसा, विरोध पर दंपति से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ओवरलोड ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर एक ढाबे में घुस गया और हादसे का विरोध करने पर चालक ने दंपती के साथ गाली-गलौज कर ढाबे में तोड़फोड़ और मारपीट की। चमन विहार के इतवार बाजार निवासी पूजा देवी ने बताया कि 28 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह अपने ढाबे पर बैठी थीं। इसी दौरान प्लास्टिक की बोतलों से लदा तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर ढाबे में घुसकर पलट गया। हादसे में काउंटर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वह बाल-बाल बचीं। विरोध करने पर चालक ने गाली-गलौज की और फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने ढाबे में तोड़फोड़ कर उनके व पति के साथ मारपीट की। इस दौरान पति की अंगुली भी टूट गई। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें